नरेला शंकरी के वार्ड-67 अंतर्गत अयोध्या बाईपास रोड स्थित ऋद्धि सिद्धि रेसीडेंसी परिसर में रविवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई।

Bhopal News: अयोध्या बाईपास रोड स्थित ऋद्धि सिद्धि रेसीडेंसी की पार्किंग में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। निचले तल पर भड़की आग ने पार्किंग में खड़े दोपहिया वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक एक्टिवा स्कूटर पूरी तरह जल गया, जबकि दूसरा वाहन भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई।
घटना नरेला शंकरी के वार्ड-67 स्थित रेसीडेंसी परिसर की है। जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर पार्किंग के निचले हिस्से से अचानक धुआं उठने लगा। कुछ ही देर में आग की लपटें दिखाई देने लगीं। यह देखकर रहवासियों में अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से फैलने के कारण पार्किंग में खड़े अन्य वाहनों पर भी खतरा मंडराने लगा।
आग की सूचना मिलते ही रेसीडेंसी के रहवासियों और प्रभावित वाहन मालिक अनिल शर्मा के परिजनों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। सामूहिक प्रयासों से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। इससे आग आसपास के वाहनों और बिल्डिंग के अन्य हिस्सों तक फैलने से बच गई।
इस घटना में ब्लॉक नंबर-53 में रहने वाले अनिल शर्मा का एक्टिवा स्कूटर (MP 04 YZ 7367) पूरी तरह जलकर खाक हो गया। वहीं, पार्किंग में खड़ा एक अन्य एक्टिवा भी आग की चपेट में आने से आंशिक रूप से जल गया। हादसे में अनिल शर्मा को आर्थिक नुकसान हुआ है।
फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पार्किंग में आग कैसे लगी, इसकी जानकारी सामने आना बाकी है।
-5.jpg&w=3840&q=75)
न्यू देवास इलाके में सोमवार रात पिस्टल-तलवार लेकर पहुंचे आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने टॉवर कंपनी के कर्मचारियों को धमकाया।
-5.jpg&w=3840&q=75)
उम्र के 60वें पड़ाव पर जहां लोग आराम को प्राथमिकता देते हैं, वहीं लुधियाना के रिटायर्ड IRS अधिकारी राजीव कौशल साइकिल से देश नापने निकले हैं।

CM मोहन यादव ने MP में जल संकट की तैयारी के तहत 12 जिलों के कलेक्टरों को निर्देश दिए। मवेशियों के लिए भी पानी का इंतजाम होगा।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page