भोपाल में 26 अक्टूबर को MP BJP सोशल मीडिया कार्यशाला आयोजित होगी। इसमें राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी डिजिटल अभियानों और संगठनात्मक तालमेल पर चर्चा करेंगे।

मध्य प्रदेश भाजपा के सोशल मीडिया विभाग की ओर से 26 अक्टूबर को भोपाल में कार्यशाला आयोजित की जाएगी। प्रदेश भाजपा कार्यालय में होने वाले इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के प्रतिनिधियों से लेकर जिला स्तर के पदाधिकारियों तक की भागीदारी रहेगी। इसमें डिजिटल अभियानों को प्रभावी बनाने और संगठन के भीतर बेहतर तालमेल पर ध्यान दिया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शामिल होंगे। सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक दीपक म्हस्के और सह संयोजक शिवानंद द्विवेदी भी कार्यशाला को संबोधित करेंगे।
भाजपा सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक सुयश त्यागी ने बताया कि कार्यशाला में प्रदेश विभाग के पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, सह प्रभारी, जिला संयोजक और सह संयोजक हिस्सा लेंगे। सोशल मीडिया से जुड़े कार्यकर्ताओं को भी इसमें शामिल किया जाएगा।
कार्यशाला में पार्टी की गतिविधियों और विचारधारा को सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंचाने के तरीकों पर चर्चा होगी। साथ ही प्रदेश और जिला स्तर पर काम करने वाले पदाधिकारियों के बीच तालमेल बेहतर बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा।

CM मोहन यादव ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात कर किसान कल्याण वर्ष, युवा वर्ष, मध्य प्रदेश स्थापना दिवस और जनजातीय गौरव दिवस की योजनाओं पर चर्चा की।
-1.jpg&w=3840&q=75)
मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव निर्धारित कार्यकाल पूरा होने से पहले कराए जाने की संभावना जताई जा रही है।
इंदौर में MP सेमीकंडक्टर समिट-2026 में निवेश, चिप डिजाइन, AI और इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन पर फोकस है। 50 से अधिक कंपनियां कार्यक्रम में शामिल हैं।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page