ओंकारेश्वर में दादा गुरु की नर्मदा परिक्रमा के शुभारंभ पर CM मोहन यादव ने भारत की आध्यात्मिक शक्ति और सनातन संस्कृति का उल्लेख किया।

डॉ. मोहन यादव ने ओंकारेश्वर में दादा गुरु की मां नर्मदा सेवा परिक्रमा के शुभारंभ पर भारत की आध्यात्मिक विरासत और सनातन संस्कृति का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया भारत की शक्ति के साथ उसकी भक्ति से भी परिचित हो रही है। गौमुख घाट पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मां नर्मदा की पूजा-अर्चना की और 125 दिनों तक चलने वाली निराहार परिक्रमा में शामिल श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक परंपरा का प्रभाव लगातार व्यापक हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को दुनिया भर में पहचान मिल रही है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के उस विचार का उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने 21वीं सदी को भारत की सदी बताया था। सीएम ने कहा कि देश उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने दादा गुरु की साधना और तपस्या की सराहना की। उन्होंने कहा कि दादा गुरु जैसे संत भारतीय ऋषि परंपरा की जीवंत मिसाल हैं। उनके साथ नर्मदा परिक्रमा करना श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक अनुभव होगा। सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार इस आध्यात्मिक प्रयास को नमन करती है।
ओंकारेश्वर के गौमुख घाट पर मुख्यमंत्री ने मां नर्मदा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की। श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा को विशाल चुनरी अर्पित की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। अवधूत संत दादा गुरु के नेतृत्व में शुरू हुई इस यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सभी ने परिक्रमा का संकल्प लिया।
महामंडलेश्वर साध्वी सत्यप्रिया दीदी ने बताया कि दादा गुरु की निराहार नर्मदा परिक्रमा 125 दिनों तक चलेगी। यात्रा पूरी होने के बाद इसका समापन ओंकारेश्वर में ही होगा। उन्होंने कहा कि इस साधना में बाहरी सुविधाओं से ज्यादा महत्व गुरु वाणी, आत्मिक भाव और आध्यात्मिक अनुशासन का है। श्रद्धालुओं से संयम बनाए रखने की अपील की गई।
दादा गुरु ने कहा कि नर्मदा परिक्रमा केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि शक्ति, जीवन और भक्ति की साधना है। इसके जरिए व्यक्ति स्वयं का साक्षात्कार कर परमात्मा से जुड़ सकता है। उन्होंने कहा कि चलते हैं तो साधना होती है और बैठते हैं तो आराधना। उन्होंने श्रद्धालुओं को भक्ति, अनुशासन और समर्पण के साथ यात्रा करने का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मनुष्य के हाथ में न जन्म है और न मृत्यु। परमात्मा ने शरीर नियम, संयम और तप के लिए दिया है। उन्होंने ईश्वर की सत्ता को समझाने के लिए हवा और सूर्य की किरणों का उदाहरण दिया। सीएम के मुताबिक, हवा दिखाई नहीं देती, लेकिन उसका अनुभव किया जा सकता है। इसी तरह परमात्मा की मौजूदगी को भी महसूस किया जा सकता है।
-5.jpg&w=3840&q=75)
न्यू देवास इलाके में सोमवार रात पिस्टल-तलवार लेकर पहुंचे आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने टॉवर कंपनी के कर्मचारियों को धमकाया।
-5.jpg&w=3840&q=75)
उम्र के 60वें पड़ाव पर जहां लोग आराम को प्राथमिकता देते हैं, वहीं लुधियाना के रिटायर्ड IRS अधिकारी राजीव कौशल साइकिल से देश नापने निकले हैं।

नरेला शंकरी के वार्ड-67 अंतर्गत अयोध्या बाईपास रोड स्थित ऋद्धि सिद्धि रेसीडेंसी परिसर में रविवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page