त्योहारों के सीजन में आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। डेयरी ब्रांड अमूल ने घी और बटर की कीमतों में 3 से 50 रुपए तक की बढ़ोतरी कर दी है।
Delhi News; त्योहारों के सीजन में आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। डेयरी ब्रांड अमूल ने घी और बटर की कीमतों में 3 से 50 रुपए तक की बढ़ोतरी कर दी है। एक किलो घी का कार्टन अब 630 रुपए के बजाय 680 रुपए में मिलेगा। वहीं, 100 ग्राम बटर पैक की कीमत 63 रुपए से बढ़ाकर 66 रुपए कर दी गई है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात और राजस्थान में नकली घी के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद ब्रांडेड घी की मांग बढ़ी है। इससे बाजार में मांग और सप्लाई के बीच दबाव बना है। कीमतों में इस बढ़ोतरी से सितंबर 2025 में GST कटौती के बाद ग्राहकों को मिली राहत भी काफी हद तक कम हो गई है।
प्रोडक्ट| पुरानी कीमत नई कीमत बढ़ोतरी
घी (1 किलो कार्टन) ₹630 ₹680 ₹50
प्योर घी (500 ग्राम पाउच) ₹325 ₹345 ₹20
बटर (100 ग्राम पैक) ₹63 ₹66 ₹3
बटर (500 ग्राम पैक) ₹310 ₹325 ₹15
सितंबर 2025 में GST की दर 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत किए जाने के बाद अमूल ने अपने करीब 700 डेयरी प्रोडक्ट्स की कीमतें कम की थीं।उस समय एक लीटर घी के कार्टन की कीमत 650 रुपए से घटाकर 610 रुपए कर दी गई थी। पांच लीटर का टिन 3,275 रुपए से घटकर 3,075 रुपए हो गया था। इसी तरह 100 ग्राम बटर पैक 62 रुपए से घटकर 58 रुपए और 500 ग्राम पैक 305 रुपए से घटकर 285 रुपए का हो गया था।
कीमतों में बढ़ोतरी के साथ अमूल के कुछ डेयरी प्रोडक्ट्स की उपलब्धता को लेकर भी परेशानी सामने आ रही है। वडोदरा और अहमदाबाद के दुकानदारों के मुताबिक, बाजार में घी का स्टॉक कम चल रहा है। गणेश उत्सव के बाद मांग बढ़ने से काउ घी की उपलब्धता प्रभावित हुई है।रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को अहमदाबाद के सैटेलाइट इलाके के एक डी-मार्ट आउटलेट में अमूल घी और बटर का स्टॉक नहीं था। यह समस्या सिर्फ गुजरात तक सीमित नहीं है। जुलाई और सितंबर में पुणे और कोलकाता में भी सप्लाई प्रभावित होने की शिकायतें सामने आई थीं।
अमूल से जुड़े एक कोऑपरेटिव लीडर के मुताबिक, गुजरात और राजस्थान में नकली घी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के बाद ब्रांडेड घी की मांग तेजी से बढ़ी है। पिछले छह महीनों में दोनों राज्यों के अलग-अलग इलाकों से करीब 2 लाख किलो नकली घी जब्त किया गया है।उनके मुताबिक, इस कार्रवाई के बाद ग्राहकों का भरोसा अमूल जैसे ब्रांड्स पर बढ़ा है और ब्रांडेड घी की खरीदारी में तेजी आई है। उन्होंने बताया कि सालभर में बिकने वाले कुल घी का करीब 45 प्रतिशत हिस्सा त्योहारों के सीजन में इस्तेमाल होता है। ऐसे में अचानक मांग बढ़ने से सप्लाई पर दबाव पड़ा है।

सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं और अग्निवीरों के लिए बड़ा बदलाव सामने आया है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने बुधवार को अग्निवीरों की सेवा अवधि दो साल बढ़ाने का ऐलान किया।
दिवाली का त्योहार मिठाइयों के बिना अधूरा माना जाता है। बाजारों में बर्फी, लड्डू, रसगुल्ले और दूसरी मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है। लेकिन त्योहारों के दौरान मिलावटी और अस्वच्छ तरीके से तैयार मिठाइयां सेहत के लिए खतरा बन सकती हैं।

केरल हाई कोर्ट ने विश्वविद्यालयों में विरोध-प्रदर्शन को लेकर सख्त टिप्पणी की। 16 निलंबित छात्रों की परीक्षा में बैठने की राहत रद्द होने के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page