सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं और अग्निवीरों के लिए बड़ा बदलाव सामने आया है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने बुधवार को अग्निवीरों की सेवा अवधि दो साल बढ़ाने का ऐलान किया।

Delhi News: सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं और अग्निवीरों के लिए बड़ा बदलाव सामने आया है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने बुधवार को अग्निवीरों की सेवा अवधि दो साल बढ़ाने का ऐलान किया। अब अग्निवीरों को चार साल के बजाय छह साल तक सेवा करने का मौका मिलेगा। नई व्यवस्था के तहत चार साल का कार्यकाल पूरा करने वाले 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा अवधि दी जाएगी। यह एक्सटेंशन उनकी सहमति से होगा। CDS के मुताबिक, बेहतर प्रदर्शन करने वाले अग्निवीरों को आगे स्थायी नौकरी का मौका भी मिलेगा। एक्सटेंशन पाने वाले अग्निवीरों को बढ़ी हुई सैलरी और भत्ते दिए जाएंगे। फिलहाल तीनों सेनाओं में करीब 3.18 लाख अग्निवीर सेवा दे रहे हैं।
अग्निपथ योजना के मौजूदा नियमों के मुताबिक, चार साल की सेवा पूरी करने के बाद हर बैच के अधिकतम 25 प्रतिशत अग्निवीरों को नियमित सेना में शामिल किया जा सकता है। इसके लिए उनके प्रदर्शन, कामकाज और सेना की जरूरतों को ध्यान में रखा जाता है। नई व्यवस्था में बाकी 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल और सेवा करने का अवसर मिलेगा। छह साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद सेना में बने रहने के इच्छुक अग्निवीर नियमित भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें निर्धारित चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा।
आंकड़ों के मुताबिक, 31 दिसंबर तक पहले बैच के करीब 18,300 अग्निवीरों का चार साल का कार्यकाल पूरा होने वाला था। ये पहले बैच में भर्ती हुए कुल 24,400 अग्निवीरों का लगभग 75 प्रतिशत हैं। पहले की व्यवस्था के अनुसार, नवंबर के मध्य से इन अग्निवीरों को चरणबद्ध तरीके से सेवा से बाहर किया जाना था। लेकिन नई व्यवस्था के बाद उन्हें दो साल का अतिरिक्त सेवा अवसर मिल सकेगा।
केंद्र सरकार ने 14 जून 2022 को अग्निपथ योजना शुरू की थी। इसके तहत थलसेना, नौसेना और वायुसेना में युवाओं की भर्ती चार साल के लिए की जाती है। चार साल बाद अधिकतम 25 प्रतिशत अग्निवीरों को नियमित सेवा में शामिल करने का प्रावधान है।
पिछले महीने भारतीय वायुसेना ने अपने पहले अग्निवीर वायु बैच के 2,850 रिक्रूट्स में से 712 को नियमित सेवा में बनाए रखने का फैसला किया था। अब नई व्यवस्था के तहत अग्निवीरों को दो साल अतिरिक्त सेवा का अवसर मिलने से उनके सैन्य करियर की अवधि बढ़ेगी।
त्योहारों के सीजन में आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। डेयरी ब्रांड अमूल ने घी और बटर की कीमतों में 3 से 50 रुपए तक की बढ़ोतरी कर दी है।
दिवाली का त्योहार मिठाइयों के बिना अधूरा माना जाता है। बाजारों में बर्फी, लड्डू, रसगुल्ले और दूसरी मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है। लेकिन त्योहारों के दौरान मिलावटी और अस्वच्छ तरीके से तैयार मिठाइयां सेहत के लिए खतरा बन सकती हैं।

केरल हाई कोर्ट ने विश्वविद्यालयों में विरोध-प्रदर्शन को लेकर सख्त टिप्पणी की। 16 निलंबित छात्रों की परीक्षा में बैठने की राहत रद्द होने के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page