जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों का अभियान जारी है, लेकिन घाटी में अब भी 65 पाकिस्तानी आतंकियों की मौजूदगी बताई जा रही है।
जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों का अभियान जारी है, लेकिन घाटी में अब भी 65 पाकिस्तानी आतंकियों की मौजूदगी बताई जा रही है। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, इनमें 35 आतंकी लश्कर-ए-तैयबा और 25 जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हैं। बाकी 5 आतंकी दूसरे प्रतिबंधित संगठनों के हैं।
हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों का दावा है कि जम्मू-कश्मीर में अब कोई स्थानीय आतंकी सक्रिय नहीं है। 18 नवंबर को कुलगाम में आखिरी स्थानीय आतंकी लतीफ भट मारा गया था। इसके तीन दिन बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा था कि घाटी में अब कोई स्थानीय आतंकी नहीं बचा है।
खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, विदेशी आतंकियों की मौजूदगी पुंछ, राजौरी, किश्तवाड़ और डोडा के इलाकों में बताई गई है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि ये आतंकी लगातार अपने ठिकाने बदलते रहते हैं। ऐसे में उनकी संख्या में बदलाव हो सकता है।
वहीं, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 18 नवंबर को कहा था कि जम्मू-कश्मीर में अब कुछ ही विदेशी आतंकी बचे हैं और जल्द ही उनका सफाया किया जाएगा।
लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठन कई बड़े आतंकी हमलों में शामिल रहे हैं। इनमें 2001 का संसद हमला, 2016 का उरी हमला और 2019 का पुलवामा हमला शामिल हैं।
इन संगठनों का संचालन पाकिस्तान से होता है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, आतंकी नियंत्रण रेखा यानी LoC के रास्ते जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ करने की कोशिश करते हैं।
आंकड़ों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में 2024 से अब तक 548 आतंकी घटनाएं दर्ज की गई हैं। इन घटनाओं में 45 जवान शहीद हुए हैं, जबकि सुरक्षा बलों ने 138 आतंकियों को मार गिराया है।
फिलहाल सुरक्षा एजेंसियों का फोकस घाटी में सक्रिय विदेशी आतंकियों की तलाश और उनके नेटवर्क को खत्म करने पर है।
मिस यूनिवर्स 2026 को अपनी नई ब्यूटी क्वीन मिल गई है। प्यूर्टो रिको की 27 वर्षीय जेनिफर बैरेटो ने 75वें मिस यूनिवर्स फिनाले में ताज अपने नाम कर लिया।
-3.jpg&w=3840&q=75)
हिंदी सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि है। 13 साल की उम्र में दिलीप कुमार को देखकर उन्होंने अभिनेता बनने का सपना देखा था। पहली फिल्म के लिए उन्हें 51 रुपए मिले थे

अकाली दल की NDA में वापसी पर नितिन नवीन ने स्वागत किया। BJP और अकाली दल छह साल बाद पंजाब चुनाव साथ लड़ेंगे।
हर बड़ी ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ और लेटेस्ट अपडेट्स सीधे अपने फेसबुक फीड पर पाएं।
Follow Page